फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: खेत में मिला अज्ञात अधेड़ का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
मल्लावां। कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत बाबटमऊ गांव के पास अधेड़ का शव रविवार दोपहर पड़ा मिला। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त कराने की कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिली। इसके बाद पुलिस ने शव को जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया।
विज्ञापन

मल्लावां कोतवाली क्षेत्र में मटियामऊ तेरवाकुल्ली मार्ग पर बाबटमऊ गांव के पास सघन मिश्रा का ट्यूबवेल है। इसके पीछे मेहंदी के खेत में रविवार दोपहर एक अधेड़ (55) का शव पड़ा मिला। मृतक काला तहमद और काले कपड़े पहने हुए था। खेत पर गए लोगों ने शव देखकर सूचना पुलिस को दी। इस पर कोतवाल शेषनाथ सिंह मौके पर पहुंचे और शिनाख्त कराने की कोशिश की, लेकिन पहचान नहीं हो सकी।
कोतवाल के मुताबिक शव दो से तीन दिन पुराना लग रहा है। ग्रामीणों ने पुलिस को बताया कि मृतक इधर-उधर घूमा करता था लेकिन न तो कोई उसका नाम जानता था और न ही पता। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। 72 घंटे में शिनाख्त न होने पर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें