फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: तीन मकानों को से नकदी-जेवर चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
संडीला। कोतवाली क्षेत्र के मोहम्मदपुर बेलवारान में चोरों ने तीन मकानों को निशाना बना लिया। इन मकानों से लगभग पांच लाख रुपये के नकदी-जेवर चोरों ने पार कर दिए। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मोहम्मदपुर बेलवारान निवासी संतोष कुमार का ग्राहक सेवा केंद्र और ज्वैलरी शॉप संडीला अतरौली मार्ग पर है। शनिवार रात वह जंगली शिव मंदिर अतरौली में सीताराम जप में शामिल होने परिवार के साथ गए थे। रात में खेत के रास्ते चोर मकान में घुस आए और कमरे का ताला तोड़ दिया। अलमारी में रखे 15 हजार रुपये, सोने का एक हार, एक मांगबेंदी, एक अंगूठी, एक झाला और चांदी की कमर हाफपेटी और पायल पायजेब चोरी कर ले गए। गांव के ही पप्पू खेती करते हैं। रात में परिवार के साथ मकान में सोए थे। घर की दीवार फांदकर आए चोरों ने कमरे का दरवाजे का ताला तोड़कर बक्से में रखे पांच हजार रुपये और सोने चांदी के जेवर चुरा लिए।
मोहम्मदपुर के मजरा पकरिया हार निवासी रमेश सिलाई का काम करते हैं। शनिवार रात वह सो रहे थे। किसी समय घर में घुसे चोरों ने मकान के एक कमरे का ताला तोड़ दिया। दो बक्सों को उठा ले गए। उसमें रखे 47 हजार रुपये और सोने चांदी के जेवर चोरी कर लिए। रविवार सुबह दोनों बक्से नहर के पास पड़े मिले। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें