फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा विश्वविद्यालय से बीएड डिग्री धारकों की सूचना तलब

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। जिले में अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में कार्यरत आगरा विश्वविद्यालय से वर्ष 2004-2005 में बीएड डिग्री धारक अध्यापकों का डाटा शासन ने तलब किया है। अपर शिक्षा निदेशक की ओर से डीआईओएस से निर्धारित प्रारूप पर डाटा मांगा गया है।
विज्ञापन

जिला विद्यालय निरीक्षक वीके दुबे ने बताया कि अपर शिक्षा निदेशक माध्यमिक डॉ. महेंद्र देव की ओर से विभाग को पत्र भेजकर सूचना मांगी गई है। जिसमें बताया गया कि आगरा विश्वविद्यालय की एसआईटी जांच के दौरान 4000 बीएड डिग्री धारक अध्यापक पद पर कार्यरत हैं।
इसमें कितने इस जनपद में माध्यमिक स्कूलों में अध्यापक पद पर तैनात हैं और उन्होंने 2004-2005 में अपना बीएड आगरा विश्वविद्यालय से पूर्ण किया है। उनका डाटा चाहा गया है। इसको लेकर कार्यालय को एक प्रारूप भी उपलब्ध कराया गया है जिस पर सूचनाएं मांगी गई हैं। डीआईओएस ने बताया कि सूचनाएं तैयार जल्द भेज दी जाएंगीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें