एकीकरण समिति के सभी सदस्य जिले में एकता, भाईचारा,
धर्म निरपेक्षता एवं लोकतंत्र की भावना को बढ़ाने को सभी धर्म के लोगों को
जागरूक करें और समय-समय पर गांव एवं नगरों में भी एकीकरण समिति की बैठकें
आयोजित कराएं।
यह बात विकास भवन में शनिवार को जिला एकीकरण समिति की
हुई बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष कामिनी अग्रवाल ने कही। मुख्य विकास
अधिकारी विजय कुमार गुप्ता ने सभी सदस्यों से कहा कि जिले की गंगा जमुनी
संस्कृति को संजोए रखें।
कहा कि यहां सभी धर्म एवं जाति के लोग मिल जुलकर
एकता एवं भाईचारे के साथ रहते हैं, जो एक मिसाल है, फिर भी हम सभी को
सावधान रहना चाहिए, ताकि कोई विघटनकारी गतिविधियां जनपद की शांति में विघभन
न डाल सकें। सीएमओ डा. वीके गुप्ता ने कहा कि समाज में कोई भी हिंदू या
मुसलमान नहीं है।
सभी इंसान हैं और सभी को मिल जुलकर रहना चाहिए एवं सभी
धर्मों के त्योहार आदि में सभी को शामिल होना चाहिए। इस मौके पर डीसी
मनरेगा अनिल सिंह, डा. सौरभ दयाल, यशवंत सिंह चौहान, डीएल गुप्ता, खालिद
आदि मौजूद थे।