जिला कारागार में बंद अपराधियों को मिलने वाली
सुविधाएं और उनकी गतिविधियों पर नजर रखने के लिए जिला जज समेत जिला स्तरीय
अफसरों ने जेल का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अफसरों की टीम को
सब कुछ सामान्य मिला।
इस दौरान अफसरों ने बंदियों की समस्याएं सुनकर
उनका निदान कराने आश्वासन भी दिया। जिला जज नरेश जैन, डीएम रमेश मिश्र,
एसपी उमेश सिंह ने शनिवार को जिला जेल का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के
दौरान अफसरों ने बंदियों की बैरक की तलाशी ली, पर किसी भी प्रकार की कोई
आपत्तिजनक वस्तु नहीं मिली।
इस दौरान महिला बैरक का भी मुआयना किया। अफसरों
ने बंदियों की समस्याएं सुनीं और उनको मिलने वाली सुविधाओं की जानकारी भी
ली। इस मौके पर जेल अधीक्षक विजय प्रकाश वर्मा, सीओ सिटी रामलाल राय, शहर
कोतवाल नागेश मिश्र आदि मौजूद थे।