किसान यूनियन के कार्यकर्ताआें ने जिलाध्यक्ष कदीर
पहलवान के नेतृत्व में शुक्र वार को तहसील में धरना प्रदर्शन कर तीन सूत्री
मांगों का ज्ञापन एसडीएम को सौंपा।
ज्ञापन में अघोषित बिजली की कटौती
को समाप्त करने की मांग की। उन्होंने कहा कि रात की बिजली कटौती बंद न हुई
तो यूनियन के कार्यकर्ता सोमवार से धरना प्रदर्शन करेंगे और नगर में चल रही
विद्युत चेकिंग अभियान का विरोध करेंगे।
इसके अलावा रसूलपुर एवं अशराफ
टोला के कोटेदारों द्वारा सही तरह से राशन न वितरित करने तथा कार्डधारकों
को दो किलो राशन कम देने व अधिक मूल्य लेने के मामले में कोटेदारों के
विरुद्ध कार्रवाई की जाए। इस मौके पर यूनियन के मंडल अध्यक्ष राकेश सिंह
चौहान भी मौजूद थेे।