फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आग की चपेट में आने से बची पिहानी चुंगी

Mon, 28 Dec 2015 12:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो हरदोई।
विज्ञापन
विज्ञापन
बिजली विभाग की लापरवाही से रविवार को पिहानी चुंगी आग की चपेट में आने से बच गई। दोपहर में बिजली आपूर्ति आने के बाद अचानक पिहानी चुंगी पर रखे ट्रंासफार्मर में आग लग गई। देखते ही देखते लपटेें उठने लगीं। जिससे ट्रंासफार्मर के आसपास दुकान रखे लोगों में भगदड़ मच गई। लोग अपनी-अपनी दुकान की पेटी भी सुरक्षित स्थान पर ले जाने लगे। जानकारी मिलते ही दमकल कर्मियों ने पहुंचकर आग पर काबू पाया। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि ट्रांसफार्मर के तेल से आग लगी थी।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार रविवार की दोपहर को करीब एक बजे विद्युत आपूर्ति सुचारू हुुई और अचानक पिहानी चुंगी पर रखे ट्रंासफार्मर में धमाका हुआ और आग लग गई। पहले तो आग कम थी लेकिन देखते ही देखते पूरा ट्रंासफार्मर आग की लपटों से घिर गया। हवा चलने के कारण आग की लपटें ट्रांसफार्मर के निकट रखीं दुकानों की ओर जाने लगी, जिससे दुकानदारों में भी हड़कंप मच गया।

ट्रंासफार्मर के निकट के दुकानदार अपनी दुकान की पेटी उठाकर सुरक्षित स्थान पर ले जाने लगे। करीब पौन घंटे तक ट्रंासफार्मर धूं धूंकर जलता रहा, इसी बीच सूचना पाकर फायर बिग्रेड कर्मी भी पहुंच गए। जिन्होंने फाग और पानी से आग पर काबू पाया। ट्रांसफार्मर में आग लगने के बाद क्षेत्र में घंटों तक बिजली गुल रही। मौके पर पहुंचे बिजली कर्मियों ने जांच की। उपखंड अधिकारी ने बताया कि ट्रंासफार्मर के आसपास तेल पड़ा हुआ था, जिसमें ही आग लग गई और पूरे ट्रंासफार्मर ने आग पकड़ ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें