फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: अनियंत्रित पिकअप पेड़ से टकराया, चालक की मौत

विज्ञापन
फोटो-16- कुलदीप। फाइल फोटो
विज्ञापन
संडीला। कोतवाली क्षेत्र के बांगरमऊ मार्ग पर शुक्रवार देर रात जलालपुर के पास पिकअप अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गया। घटना में चालक की मौत हो गई।
विज्ञापन

उन्नाव जनपद के बेहटा मुजावर थाना क्षेत्र के कांशीराम खेड़ा निवासी कुलदीप (24) पिकअप चालक थे। वह डेयरी भी चलाते थे और संडीला में स्थित एक डेयरी को दूध की आपूर्ति करते थे। पिता साहब लाल ने बताया कि शुक्रवार को वह संडीला औद्योगिक क्षेत्र स्थित डेयरी में पिकअप से दूध पहुंचाकर वापस घर जा रहे थे। जलालपुर के पास अचानक पिकअप अनियंत्रित हो गया। इसके बाद सड़क किनारे लगे पेड़ से टकरा गया। राहगीरों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने कुलदीप को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र संडीला पहुंचाया। यहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक तीन भाई-बहनों में दूसरे नंबर पर और अविवाहित थे। कोतवाल विद्या सागर पाल ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। परिजनों ने घटना को लेकर कोई आरोप नहीं लगाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें