फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: मवेशी बचाने में बेकाबू कार पेड़ से टकराई, पिता-पुत्र की मौत

Sun, 28 Apr 2024 11:20 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई (सवायजपुर)। कटरा-बिल्हौर राज्य मार्ग पर वृंदावन चौराहे के पास रविवार सुबह लगभग चार बजे छुट्टा मवेशी के अचानक सड़क पर आ जाने से बेकाबू हुई कार सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। घटना में कार सवार पिता-पुत्र की मौत हो गई, जबकि कार चालक समेत चार लोग घायल हो गए।
विज्ञापन

सांडी थाना क्षेत्र के मानीमऊ गांव निवासी रईस (60) शनिवार शाम पाली थाना क्षेत्र के निजामपुर गांव में एक निकाह में शामिल होने के लिए कार से गए थे। उनके साथ उनका बेटा साकिब (40) परिवार की ही सालिका (25) पत्नी शरीफ, पोता अब्दुल हकीम (13) और पोती रोमन्ना (8) भी गई थीं। कार मानीमऊ निवासी मोहम्मद शरीफ (30) चला रहा था।
निजामपुर में नबी अहमद की बेटी के निकाह में शामिल होने के बाद यह लोग देर रात वापस गांव जाने के लिए निकले थे। रविवार सुबह लगभग चार बजे वृंदावन चौराहे के पास अचानक सड़क पर छुट्टा मवेशी आ गया। उसे बचाने के प्रयास में कार बेकाबू होकर पेड़ से टकरा गई। घटना की जानकारी पर रूपापुर चौकी के प्रभारी धर्मेंद्र सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और कार में सवार सभी लोगों को निकलवाकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सवायजपुर पहुंचाया।
विज्ञापन

यहां चिकित्सक ने रईस और साकिब को मृत घोषित कर दिया। सालिका और मोहम्मद शरीफ को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। अब्दुल हकीम और रोमन्ना का उपचार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है। सवायजपुर कोतवाल शेषनाथ सिंह ने बताया कि दोनों शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए गए हैं।


गांव में सन्नाटा, बदहवास हुई साकिब की पत्नी महशर
निकाह समारोह से निकलते समय साकिब ने अपनी पत्नी महशर को फोन किया था। सुबह पांच बजे तक घर पहुंच जाने की बात भी कही थी। रास्ते में यह घटना हो गई। घर पर परिजनों के आने का इंतजार कर रही महशर को हादसे की जानकारी मिली तो वह बदहवास हो गईं। घटना के लगभग एक घंटे बाद उसे पति साकिब की मौत हो जाने का पता चला तो उसे संभालना मुश्किल हो गया। उसके दोनों बच्चे भी हादसे में घायल हुए हैं। एक घर में दो मौतें होने से गांव में सन्नाटा छाया रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें