फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: अनियंत्रित बस पेड़ से टकराई, चालक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। सीतापुर मार्ग पर बुधवार सुबह निजी बस अनियंत्रित होकर मार्ग किनारे पेड़ से टकरा गई। इससे चालक की दबकर मौत हो गई। बस में कोई और सवारी नहीं थी।
विज्ञापन

हरदोई-सीतापुर मार्ग पर थाना टड़ियावां क्षेत्र में नो इंट्री प्वाइंट पर इटौली पुल के पास सीतापुर की ओर से आ रही निजी बस अनियंत्रित होकर मार्ग किनारे खड़े पेड़ से टकरा गई। इससे बस चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार करीब चार घंटे तक चालक को इलाज न मिल पाने से चालक ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

बस चालक की पहचान शाहजहांपुर जनपद के पुवायां थाना क्षेत्र के भैंसटा निवासी पवन वर्मा (37) पुत्र ईश्वरदीन वर्मा के रूप में हुई। पुलिस की सूचना पर परिजन यहां आ गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें