फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेकाबू वाहन ने बाइक सवार को रौंदा

विज्ञापन
विज्ञापन
मल्लावां। कोतवाली क्षेत्र में नयागांव मार्ग पर गुरुवार को तेज रफ्तार वाहन ने बाइक पर सवार मजदूर को कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई। पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर वाहन व चालक की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

कासिमपुर थाना क्षेत्र के रमपुरवा गांव निवासी रामसागर (30) मजदूरी करता था। दोपहर में वह बाइक से माधौगंज की तरफ जा रहा था। नयागांव माधौगंज मार्ग पर टिकापुरवा के सामने अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी।
इससे वह बाइक समेत सड़क पर गिरा और वाहन उसे रौंदता हुए चला गया। हादसे के वक्त रामसागर हेलमेट लगाए था। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस को तलाशी के दौरान जेब में मिले मोबाइल से रामसागर के परिजनों को हादसे की जानकारी दी।
विज्ञापन

कुछ ही देर में परिजन मौके पर आ गए। रामसागर की तीन वर्ष पूर्व शादी हुई थी, उसके बच्चे नहीं हैं। कोतवाली प्रभारी सुनील सिंह ने बताया कि रामसागर के परिजनों की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें