फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: सड़क किनारे खड़े बाइक सवार से टकराए मामा-भांजे, मामा की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
हरपालपुर। हरपालपुर कोतवाली क्षेत्र में शनिवार रात चौंसार मार्ग पर बाइक सवार मामा-भांजे सड़क किनारे खड़ी बाइक से टकरा गए। हादसे में तीन लोग घायल हो गए। तीनों को सीएचसी ले जाया गया। यहां मामा की मौत हो गई।
विज्ञापन

सुरजूपुर निवासी रोहन (38) की ससुराल अरवल थाना क्षेत्र के बेड़ीजोर गांव में है। परिजन के मुताबिक, शनिवार शाम वह मामा पलिया निवासी नूरहसन (45) के साथ ससुराल गया था। रात में करीब 10 बजे मामा-भांजे बाइक से बेड़ीजोर जा रहे थे।
हरपालपुर चौसार मार्ग पर जोधनपुरवा निवासी दिनेश तिवारी (55) मकान के बाहर बाइक के पास खड़े थे। तभी रोहन की बाइक दिनेश की बाइक से टकरा गई। हादसे में रोहन, नूरहसन और दिनेश तिवारी घायल हो गए। सीएचसी हरपालपुर में नूर हसन को मृत घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन

रोहन को मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। दिनेश को प्राथमिक इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई। एएसपी पश्चिमी मार्तण्ड प्रकाश सिंह ने बताया कि अभी किसी पक्ष ने तहरीर नहीं दी है। सीएचसी प्रशासन की सूचना पर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें