फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

औद्योगिक क्षेत्र के विकास व सुधार को 7 करोड़ रुपये जारी

विज्ञापन
फोटो-27- संडीला औद्योगिक क्षेत्र में स्थित एक फैक्ट्री में उद्यमियों के साथ बैठक करते यूपीसीडा के ? - फोटो : HARDOI
विज्ञापन
संडीला। जीएम के निरीक्षण के बाद गुरुवार को यूपीसीडा के सीईओ मयूर माहेश्वरी ने संडीला स्थित औद्योगिक क्षेत्र में पहुंच कर सड़क, पानी व बिजली की समस्याएं जानी। सीईओ ने औद्योगिक क्षेत्र की व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के लिए 7 करोड़ रुपये का बजट जारी करने की जानकारी दी। बताया कि अक्तूबर के दूसरे पखवारे से ही औद्योगिक क्षेत्र में सुधार संबंधी आवश्यक कार्य शुरू करा दिए जाएंगे। सीईओ ने क्षेत्र में स्थित एक फैक्टरी में उद्यमियों के साथ बैठक भी की।
विज्ञापन

बता दें कि औद्योगिक क्षेत्र एसोसिएशन के अध्यक्ष सूरज गोयल व महामंत्री आरएन शास्त्री ने शनिवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की थी और उन्हें सड़क, बिजली के खभें व लाइटें खराब होने व परिसर में जलभराव की होने की समस्या से अवगत कराते हुए सुधार कराए जाने की मांग की थी। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को जल्द से जल्द व्यवस्था सुधारने के निर्देश दिए थे। इसके बाद मंगलवार को यूपीसीडा के जीएम संदीप चंद्रा ने औद्योगिक क्षेत्र पहुंच कर व्यापारियों से मुलाकात की थी और परिसर का भ्रमण कर व्यवस्थाएं देखी थीं। गुरुवार को यूपीसीडा के सीईओ (मुख्य कार्यकारी अधिकारी) मयूर महेश्वरी ने औद्योगिक क्षेत्र पहुंच कर न सिर्फ व्यवस्थाएं देखीं, बल्कि क्षेत्र में स्थित फैक्ट्री में बैठकर उनकी अन्य समस्याएं भी जानी।
सीईओ मयूर महेश्वरी ने बताया कि उद्यमियों को बेहतर से बेतहर सुविधाएं मुहैया कराई जाएंगी। इसके लिए आवश्यक विकास कार्य कराए जाएंगे। उन्होंने बताया कि सुधार के लिए 7 करोड़ रुपये का बजट से अक्तूबर के दूसरे पखवारे में व्यवस्थाओं के सुधार के काम शुरू कराए जाएंगे। इस मौके पर उद्यमी सूरज गोयल, आरएन शास्त्री, डॉ. अजय भटनागर, नीरज श्रीवास्तव, जय अग्रवाल, वेद प्रकाश शर्मा व शिवेंद्र शुक्ला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें