फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: बुजुर्ग को बाइक पर बिठाकर दो युवकों ने जेब से 75 हजार निकाले

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहाबाद। बैंक में रुपये जमा करने आए बुजुर्ग को बाइक सवार दो युवकों ने बैंक के बाहर से बाइक पर बिठाकर जेब काटकर 75,000 रुपये पार कर दिए। हेलमेट लगाए बाइक सवार युवकों ने बुजुर्ग को एलआईसी कार्यालय के पास उतार दिया और वापस आने की बात कहते हुए निकल गए।
विज्ञापन

कस्बे के मोहल्ला नेकोजई निवासी रिक्शा चालक सुरमली शाह बृहस्पतिवार को पुत्री शाजदा व दामाद के साथ बैंक ऑफ बड़ौदा में 75,000 रुपये जमा करने गए थे। बैंक से डिपॉजिट फॉर्म लेकर वह इसे भरवाने के लिए बैंक से बाहर निकलकर सड़क पर खड़े हो गए। बताया कि इसी बीच हेलमेट लगाए बाइक पर सवार दो लोग पास आए। गाड़ी रोकी और दुआ सलाम करते हुए कहा कि चाचा आप गाड़ी में बैठो दुकान का उद्घाटन है। मिठाई रखी वह ले लो और वहीं पर डिपॉजिट फॉर्म भी भर जाएगा। वह बाइक पर पीछे बैठ गए।
युवकों ने एलआईसी कार्यालय के पास उतार दिया और कहा कि बैंक पहुंचो हम थोड़ी देर में आ जाएंगे। बताया कि जब इन्होंने बनियान की जेब टटोली तो, वह कटी थी और रुपये नहीं थे। उन्होंने पुलिस को सूचना दी। सीओ अनुज मिश्रा ने घटनास्थल का जायजा लेकर सीसीटीवी फुटेज निकलवाए। इसमें बुजुर्ग बाइक पर पीछे बैठते हुए नजर आए हैं। हेलमेट लगा होने के कारण वह बाइक सवारों को पहचान भी नहीं पाए। कोतवाल राजदेव मिश्रा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें