फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में दो युवकों की मौत

Mon, 02 Nov 2015 12:30 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
मल्लावां क्षेत्र के अरवाराजकोट गांव के पास पड़ोसी जिले के बाइक सवार दो युवक अंधेरे में खड़ी डीसीएम से टकराने के बाद काल के गाल में समा गए। दोनों किसी काम से मल्लावां आए थे। रात को वापस जाते समय हादसा हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने उनके घरवालों को सूचना भेजी।
विज्ञापन


घटनाक्रम के मुताबिक पड़ोसी जिले उन्नाव के बांगरमऊ के बारापुर गांव निवासी मनोज (25) पुत्र गुरु और सुभाष (28) पुत्र नारायण रविवार को किसी काम से मल्लावां आए थे। दिन में काम निपटाने के बाद रात को दोनों बाइक से वापस जा रहे थे। रास्ते में अरवाराजकोट गांव के पास अंधेरे में खड़ी डीसीएम में उनकी बाइक जा घुसी।

दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। क्षेत्रीय लोग मौके पर पहुंचे। दोनों की हालत देख कर तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंचे दरोगा फतेहबहादुर ने बताया कि मरने वाले दोनों युवकों की बाइक डीसीएम से टकरा गई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें