फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: अज्ञात वाहन की टक्कर से वैन सवार दो की मौत

Tue, 09 Jan 2024 11:14 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
शाहाबाद (हरदोई)। मझिला थाना क्षेत्र अंतर्गत शाहाबाद-पिहानी मार्ग पर चठिया पुल के पास किसी वाहन की टक्कर से वैन खंती में जा गिरी। घटना में वैन सवार दो लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच लोग घायल हो गए। घायलों में से दो को उपचार के लिए शाहजहांपुर से दिल्ली रेफर किया गया है।
विज्ञापन

मझिला थाना क्षेत्र के इसाई पुरवा निवासी विशाल सिंह (25) दिल्ली में एक प्राइवेट अस्पताल में नौकरी करता था। उसकी मौसेरी बहन की शादी 11 जनवरी को इसाई पुरवा में होनी थी। शादी की तैयारियों के लिए वह चार जनवरी को गांव आ गया था। परिवार के ही कुछ लोग सोमवार रात दिल्ली से काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस ट्रेन से आंझी रेलवे स्टेशन पर उतरे थे। इन सभी को लेने के लिए विशाल वैन से रेलवे स्टेशन गया था। स्टेशन से आकाश सिंह (22), साही (18), अनीता सिंह (46), अनीता का पुत्र सिमोन (20), संदीप सिंह (33) और रॉकी सिंह (21) को लेकर विशाल गांव आ रहा था।
घने कोहरे के कारण शाहाबाद-पिहानी मार्ग पर चठिया पुल के पास किसी वाहन ने वैन में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से वैन पलट गई और सड़क किनारे खंती में जा गिरी। घटना में विशाल की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बाकी लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी काे शाहाबाद सीएचसी लाया गया, जहां से आकाश, साही और अनीता सिंह को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। परिजन तीनों को लेकर शाहजहांपुर गए, लेकिन यहां आकाश की मौत हो गई। साही और अनीता सिंह को परिजन उपचार के लिए दिल्ली ले गए हैं।
विज्ञापन

मझिला थानाध्यक्ष सुब्रत नारायण ने बताया कि किसी वाहन की टक्कर से घटना हुई है। परिजनों की ओर से अभी काेई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलते ही मामला दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें