फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौ ट्रेनें दो से 16 घंटे देर से आईं

Fri, 06 Jan 2017 11:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
विज्ञापन
ट्रेनें लेट - फोटो : प्रतीकात्मक
विज्ञापन
हरदोई।  हरदोई रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार को अप-डाउन लाइन चार घंटे ब्लॉक रही। शाजहांपुर में रेलवे ट्रैक पर मरम्मतीकरण का काम होने तक ट्रेनों का आवागमन रुका रहा। हरदोई रेलवे स्टेशन से होकर गुजरने वाली नौ ट्रेनें 2 से 16 घंटे देर से आईं।
विज्ञापन


शाहजहांपुर के रौजा रेलवे स्टेशन के पास दोपहर 12 से शाम 4 बजे तक मरम्मतीकरण का काम कराया गया। इस दौरान हरदोई रेलवे स्टेशन से होकर निकलने वाली ट्रेनें अलग-अलग स्थानों पर रुकी रहीं।

इसके चलते डाउन लाइन की तरफ जाने वाली छह ट्रेनें दो से 16 घंटे देर से आईं। ट्रेन नंबर 13050 अमृतसर-हावड़ा तय समय 9:35 बजे से 8 घंटे देर से आई। ट्रेन नंबर 14370 बरेली से शक्ति नगर निर्धारित समय 14:09 बजे से 2 घंटे 50 मिनट देर से आई।
विज्ञापन


ट्रेन नंबर 13308 फिरोजपुर से धनबाद निर्धारित समय 10:10 बजे से 4 घंटे 30 मिनट देर से आई। ट्रेन नंबर 13006 पंजाब मेल अमृतसर से हावड़ा निर्धारित समय 8:30 बजे से 6 घंटे देर से आई।

ट्रेन संख्या 13256 चंडीगढ़ से पाटिलपुर निर्धारित समय 7:48 बजे से 8 घंटे देर से आई। ट्रेन संख्या 15006 देहरादून से गोरखपुर निर्धारित समय 17 बजे से 16 घंटे देर से आई। अप लाइन की तीन ट्रेनें देर से आईं।

जिनमें 12203 सहरसा से अमृतसर निर्धारित समय 7:36 बजे से 8 घंटे देर से आई। ट्रेन संख्या 14369 सिंगरौली से बरेली 10:20 बजे से 4 घंटे 30 मिनट देर से आई और 13151 कोलकता से जंमूतवी निर्धारित समय 12:30 बजे से 3 घंटे देर से आई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें