कछौना। कोतवाली पुलिस ने जून और जुलाई में दो गांवों में हुई चोरी की घटनाओं का खुलासा कर दिया है। दो लोगों को गिरफ्तार कर इनके कब्जे से 1.57 लाख रुपये और बड़े पैमाने पर सोने चांदी के जेवर भी बरामद किए हैं। आरोपियों को न्यायालय ने जेल भेज दिया है।
कोतवाली क्षेत्र के सुठेना निवासी सेवानिवृत्त फौजी रामनाथ कनौजिया के मकान को चोरों ने 24 जून की रात निशाना बना लिया था। चोर यहां से नगदी जेवर चोरी कर ले गए थे। इसके बाद छह जुलाई की रात चोरों ने कोतवाली क्षेत्र के मतुआ गांव में भी दो मकानों को निशाना बनाया था। बीती सात अगस्त को चोरों ने फिर से सुठेना निवासी श्याम कली के मकान पर धावा बोल दिया था। यहां से भी चोरी हुई थी। थानाध्यक्ष अमित सिंह ने बताया कि एक घटनास्थल के सीसीटीवी कैमरों के फुटेज में दो चोर नजर आ गए थे।
इसके बाद से इनकी गिरफ़्तारी की कोशिश की जा रही थी। सुठेना पुल के पास बृहस्पतिवार को गांव निवासी विनायक शर्मा और संडीला के मंगल बाजार निवासी पारस को गिरफ्तार किया गया। इनके पास से सोने के चार कंगन, तीन अंगूठी, दो चेन, नाक की एक कील, दो जोड़ी बाली, एक झुमकी, दो लॉकेट, कान के दाे टप्स और एक मंगलसूत्र बरामद हुआ है। इसके अलावा चांदी का बिस्किट, दो अंगूठी, एक कमर पेटी, पांच जोड़ी पायल 17 जोड़ी बिछिया और एक मोबाइल फोन के साथ 1.57 लाख रुपये बरामद हुए हैं। थानाध्यक्ष ने बताया कि विनायक के खिलाफ चोरी का एक मामला मथुरा में और एक कछौना में पहले से दर्ज है।
कि