फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: 12 घंटे बंद रहे दो उपकेंद्र, गर्मी से लोग बेहाल

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई/सांडी। 132 केवीए मन्नापुरवा से जाने वाली 33 केवीए लाइन पर काम होने के कारण 33 केवीए बिलग्राम और सांडी उपकेंद्र की आपूर्ति 12 घंटे तक बाधित रही। पूरे दिन बिजली गायब रहने से लोग गर्मी से बेहाल रहे और बूंद-बूंद पानी के लिए तरसे।
विज्ञापन

132 केवीए मन्नापुरवा से 33 केवीए बिलग्राम और 33 केवीए सांडी को बिजली लाइन जाती है। विभाग की ओर से बिजली लाइन के तार बदलने का कार्य किया जा रहा है। इसलिए मंगलवार को सुबह पांच बजे बिजली की कटौती कर दी गई। बिजली न आने से बिलग्राम कस्बा के आठ हजार उपभोक्ता परेशान हुए। पूरे दिन बिजली न मिलने से जहां लोग गर्मी से परेशान हुए, वहीं दुकानों व कारखानों का कार्य भी प्रभावित हुआ। लगातार 12 घंटे तक बिजली न मिलने से लोगों के मोबाइल फोन व इन्वर्टर भी जवाब दे गए।
वहीं, इसी लाइन से 33 केवीए सांडी रोड को भी बिजली दी जाती है। बिजली आपूर्ति बंद होने से कस्बा सांडी की भी बिजली आपूर्ति बाधित रही। इससे उससे जुड़े 19 हजार उपभोक्ता प्रभावित हुए। बिलग्राम जेई विजय कुमार ने बताया कि कुछ लोकल फाल्ट के कारण बिजली आपूर्ति में व्यवधान पड़ा। वहीं, 132 मन्ना पुरवा विद्युत उपकेंद्र से आने वाली लाइन में काम होने के कारण समस्या आई। अवर अभियंता सांडी रामसहाय ने बताया कि 33 केवीए की विद्युत लाइन के तारों को बदलने का काम किया जा रहा है, जिस कारण आपूर्ति पर असर पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें