फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: 84 कोसी परिक्रमा के लिए चलीं दो विशेष ट्रेनें, बालामऊ में होगा ठहराव

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। नैमिषारण्य से शुरू हुई 84 कोसी परिक्रमा का मार्ग जनपद के बेनीगंज क्षेत्र के अलग-अलग गांवों से होकर गुजरता है। 84 कोसी परिक्रमा में जिले और प्रदेश ही नहीं दूसरे प्रांतों के श्रद्धालु भी आते हैं। परिक्रमा मेले में उमड़ने वाली श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए रेलवे ने सीतापुर से बालामऊ के बीच दो जोड़ी विशेष ट्रेनों का संचालन किया है। साथ ही एक नियमित ट्रेन का अस्थायी ठहराव भी बालामऊ स्टेशन पर किया।
विज्ञापन


आस्था का केंद्र 84 कोसी परिक्रमा की शुरुआत 18 फरवरी से नैमिषारण्य से हो चुकी है। परिक्रमा में शामिल श्रद्धालु बेनीगंज के हरैया नगवा, गिरधरपुर उमरारी और साखिन से होकर गुजरते हैं। इसलिए जनपद भी इस आस्था के सागर में शामिल है। सीतापुर के नैमिषारण्य में परिक्रमा पूरी होती है। इसलिए वहां मेले का भी आयोजन होता है। इसमें देशभर के प्रांतों से श्रद्धालु आते हैं।
सीनियर डीसीएम आदित्य गुप्ता ने बताया कि मेला 27 फरवरी से 16 मार्च तक चलेगा। यात्रियों की सुविधा और आवागमन को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने 28 फरवरी से 16 मार्च तक अनारक्षित मेला स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया है। इनमें ट्रेन संख्या 04391 बालामऊ से चलकर सीतापुर तक जाएगी। यह ट्रेन बालामऊ से सुबह 10:30 बजे चलेगी। वहीं, ट्रेन संख्या 04392 सीतापुर से शाम 4:55 बजे चलकर शाम 7:25 बजे बालामऊ पहुंचेगी। इसी प्रकार ट्रेन संख्या 04393 सुबह 7:00 बजे बालामऊ से चलेगी। वहीं, ट्रेन संख्या 04394 शाम 5:45 बजे सीतापुर से चलकर रात 8:15 बजे बालामऊ पहुंचेगी।
विज्ञापन


प्रयागराज-बरेली एक्सप्रेस का अस्थायी ठहराव
मेला अवधि के दौरान ट्रेन संख्या 14307 और डाउन रूट की 14308 प्रयागराज संगम-बरेली एक्सप्रेस को बालामऊ स्टेशन पर दो मिनट का अतिरिक्त अस्थायी ठहराव दिया गया है। इससे हरदोई और आसपास के जिलाें और लंबी दूरी से आने वाले श्रद्धालुओं को सीधे परिक्रमा क्षेत्र तक पहुंचने में आसानी होगी।


लखनऊ पैसेंजर का समय भी बदला
लखनऊ जाने वाले यात्रियों की कनेक्टिविटी बेहतर करने के लिए ट्रेन संख्या 54321 के समय में आंशिक संशोधन किया गया है। अब यह ट्रेन बालामऊ से अपने निर्धारित समय सुबह 7:45 बजे के स्थान पर 7:55 बजे प्रस्थान करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें