फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो लोगों ने फांसी लगा जान दी

Fri, 26 Jun 2015 12:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
अलग-अलग थाना क्षेत्रों में दो लोगों ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


मिली जानकारी के अनुसार, पाली थाना क्षेत्र के ग्राम गौरा उदयपुर निवासी मुनेश्वर (55) पुत्र बटेश्वर का शव गुरुवार की सुबह गांव के पूरब पेड़ से लटकता मिला। घटना की जानकारी होते ही परिवार में कोहराम मच गया। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भेज दिया।

परिजनों ने बताया कि वह गुजरात में ईंट भट्ठे पर काम करते थे। 15 दिन पूर्व ही वह गांव वापस आया था। उसकी पत्नी मायके गई हुई थी। मुनेश्वर के पुत्र धनपाल ने बताया कि वह दो भाई हैं। वह आर्थिक समस्या से परेशान थे। इसी के चलते आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन


इधर, बघौली थाना क्षेत्र के ग्राम जुटेना गोपार निवासी गुड़िया (28) पत्नी परमाई लाल ने बुधवार को घर के अंदर कोठरी मेें पति के साथ हुए विवाद के बाद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी होने से परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


घटना के विषय में परिजनों ने बताया कि पांच वर्ष पूर्व उसकी शादी हुई थी। उसका मायका अतरौली थाना क्षेत्र के ग्राम बिटौली निवासी जयराम के यहां है। पोस्टमार्टम हाउस में पति ने बताया कि मायके पक्ष के लोग गांव आए थे। वहीं से वापस चले गए। घटना के संबंध में थानाध्यक्ष जावेद अहमद ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें