फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: अचानक बिजली आने से खंभे पर चढ़े लाइन लाइनमैन समेत दो झुलसे

विज्ञापन
फोटो-03- इमरजेंसी में घायल बिजली कर्मी का उपचार करते चिकित्सक। संवाद
विज्ञापन
हरदोई। शहर कोतवाली क्षेत्र के मेड़ू गांव में खंभे पर चढ़कर बिजली आपूर्ति सही करते समय अचानक आपूर्ति चालू हो गई। इससे लाइनमैन करंट लगने से झुलस गया। साथ ही नीचे खड़े दूसरे लाइनमैन को भी करंट लग गया। दोनों को गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज लाया गया। यहां से एक लाइनमैन को लखनऊ रेफर कर दिया गया। ग्रामीणों ने पावर कॉरपोरेशन की इस लापरवाही पर नाराजगी जताई है।
विज्ञापन

सांडी पावर हाउस से मेड़ू गांव को बिजली आपूर्ति होती है। मेड़ू गांव निवासी नरेश, रमाकांत राजू के मुताबिक, सोमवार रात गांव में बिजली चली गई थी। मंगलवार सुबह बगहा गांव निवासी संविदाकर्मी लाइनमैन लवकुश (28) और सांडी थाना क्षेत्र के खुटेहना निवासी लाइनमैन विशाल (23) आपूर्ति सही करने गए थे।
विशाल के मुताबिक, शट डाउन लेने के बाद लवकुश खंभे पर चढ़े थे और वह खुद नीचे खंभे से सटे खड़े थे। लवकुश ने दो जंपरों को सही किया और तीसरे जंपर को सही कर रहे थे। इसी दौरान अचानक बिजली आ गई और कुछ क्षणों में फिर चली गई। इस दौरान लवकुश को करंट लगने से गंभीर रूप से झुलस गया। इस दौरान नीचे खड़े विशाल को भी करंट लगा। पुलिस को सूचना दी गई। ग्रामीण राजू, नरेश, रमाकांत, कौशल, नीरज, बीरबल ने काफी मशक्कत के बाद लवकुश को खंभे से नीचे उतारा। एंबुलेंस से दोनों को मेडिकल कॉलेज पहुंंचाया गया। वहां लवकुश को लखनऊ रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


मामला संज्ञान में है। हादसे में दो लाइनमैन झुलसे हैं। शट डाउन के बावजूद बिजली कैसे आ गई। इसकी जांच की जा रही है। दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी। -प्रेमशंकर, उपखंड अधिकारी, सांडी रोड पावर हाउस ग्रामीण क्षेत्र
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें