फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: पेड़ की डाल काटने पर पक्ष दो पक्ष भिड़े, 16 घायल

Thu, 15 May 2025 12:38 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
विज्ञापन
मारपीट के दौरान हाथों में लाठी लिए महिला व अन्य। स्रोत वीडियोग्रैब - फोटो : मारपीट के दौरान हाथों में लाठी लिए महिला व अन्य। स्रोत वीडियोग्रैब
विज्ञापन
फोटो-23-मारपीट के दौरान हाथों में लाठी लिए महिला व अन्य। स्रोत वीडियोग्रैब
विज्ञापन

फोटो-24-पीएचसी में मौजूद घायल। संवाद
- पाली थाना क्षेत्र के खानू शंकरपुर की घटना, घायलों में चार महिलाएं भी
संवाद न्यूज एजेेंसी

पाली। खानू शंकरपुर गांव में पेड़ की डाल काटने को लेकर बुधवार को दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। इस दौरान दोनों पक्षों से लाठी-डंडे और ईंट पत्थर चले। चार महिलाओं समेत 16 लोग घायल हुए हैं। दोनों पक्षों ने पुलिस को तहरीर दी है। सभी घायलों को मेडिकल के लिए भेजा गया है। घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
खानू शंकरपुर गांव निवासी गोविंद राजपूत और आलोक राजपूत एक ही खानदान के हैं। दोनों के मकान भी गांव में पास ही हैं। गोविंद के मकान के पास में पांच बिसवा खेत है। इस खेत पर गोविंद काबिज है। बीते दिनों आलोक ने इस जमीन पर अपना दावा कर दिया। 18 अप्रैल को पुलिस और लेखपाल की मौजूदगी में पैमाइश कराई गई। जमीन आलोक के नाम निकली तो कब्जा भी उसे सौंप दिया गया।
विज्ञापन

इसके कारण आलोक और गोविंद के बीच रंजिश हो गई। इसी खेत में एक पेड़ भी है। बुधवार की सुबह लगभग आठ बजे पेड़ की एक डाल को आलोक ने काट दिया। इस पर गोविंद ने विरोध किया। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों से लाठी डंडे और ईंट पत्थर चल गए। घटना में गोविंद और उसका भाई अजय, अजय की पत्नी रूबी और मां सहित सात लोग घायल हो गए।
विज्ञापन

दूसरे पक्ष से आलोक, उसकी पत्नी प्रियंका और ताई पुष्पा समेत नौ लोग घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने छह एंबुलेंसों से घायलों को पीएचसी भेजा। थानाध्यक्ष सोमपाल गंगवार ने बताया कि पेड़ की डाल काटने को लेकर विवाद हुआ है। बीती 20 अप्रैल को भी दोनों पक्षों के बीच विवाद हुआ था। दोनों पक्षों को पेड़ न काटने की हिदायत दी गई थी। इसके बावजूद डाल काटे जाने पर विवाद हुआ है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें