फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: त्योहार पर दो जोड़ी विशेष ट्रेन यात्रियों को देंगी राहत

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। दीपावली को देखते हुए रेलवे ने विशेष ट्रेनों की घोषणा कर दी है।
विज्ञापन

मुरादाबाद मंडल से होकर नौ जोड़ी विशेष ट्रेन संचालित की गई हैं। इसमें से दो जोड़ा ट्रेनों का ठहराव हरदोई स्टेशन पर भी होगा। इसमें से एक ट्रेन गोरखपुर से दिल्ली और दूसरी पटना से चंडीगढ़ के बीच संचालित होगी। विशेष ट्रेन चलने से यात्रियों को राहत मिलने की उम्मीद है।
त्योहारों पर ट्रेनों में सीटें अभी से फुल हो गई हैं। ट्रेनों में वेटिंग तक नहीं बची हैं। ऐसे में रेल यात्रियों को असुविधा से बचाने के लिए रेलवे ने त्योहार विशेष ट्रेनों का संचालन किया है। मंडल वरिष्ठ रेल प्रबंधक आदित्य गुप्ता ने बताया कि ट्रेन 04022 नई दिल्ली से गोरखपुर के बीच सप्ताह में शुक्रवार दोपहर दो बजे दिल्ली से 19 सितंबर, तीन, 10, 17, 24 व 31 अक्तूबर, सात, 14, 21 व 28 नवंबर को संचालित की जाएगी। ट्रेन हरदोई रेलवे स्टेशन पर रात 9:17 मिनट पर पहुंचेगी। अप में 04021 गोरखपुर से नई दिल्ली के बीच प्रत्येक शनिवार को 20 सितंबर, चार, 11, 18, 25 अक्तूबर और एक, आठ, 15, 22, 29 नवंबर को गोरखपुर से सुबह सात बजे चलेगी और हरदोई दोपहर 2:55 मिनट पर पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

चंडीगढ़ से पटना के बीच ट्रेन 04504 29 सितंबर से 27 नवंबर तक प्रत्येक बृहस्पतिवार को चंडीगढ़ से रात 11:35 बजे चलेगी और हरदोई अगले दिन सुबह 8:50 बजे पहुंचेगी। अप में ट्रेन 04503 प्रत्येक शुक्रवार को 26 सितंबर से 28 नवंबर तक पटना से रात 11:00 बजे चलेगी और अगले दिन दोपहर में 12:48 बजे हरदोई आएगी। यह ट्रेन लखनऊ चारबाग रेलवे स्टेशन पर नहीं जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें