फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: पंजाब रूट पर दो जोड़ी विशेष ट्रेनों का संचालन

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। पंजाब रूट पर इन दिनों नियमित ट्रेनों में काफी लंबी प्रतीक्षा सूची चल रही है। ऐसे में अमृतसर और चंडीगढ़ जाने में यात्रियों को टिकट ही नहीं मिल रही। यात्रियों की परेशानियों के मद्देनजर रेलवे ने दो जोड़ी विशेष ट्रेनें संचालित की हैं। इनका हरदोई में ठहराव मिलने से काफी राहत मिलेगी।
विज्ञापन

रेलवे आरक्षणों पर गौर करें तो पंजाब के लिए अगले माह तक आरक्षण सीटें खाली नहीं हैं जबकि प्रतीक्षा सूची भी 100 के पार चल रही है। ऐसे में यात्रियों की सहूलियत के लिए रेलवे ने दो जोड़ी विशेष ट्रेनें संचालित की हैं। वरिष्ठ मंडल रेल वाणिज्य प्रबंधक आदित्य गुप्ता ने बताया कि एक-एक ट्रिप के लिए पहली ट्रेन अमृतसर से सहरसा के बीच संचालित हुई। अमृतसर से यह ट्रेन शुक्रवार को रात 08:10 बजे चलेगी और हरदोई स्टेशन पर शनिवार सुबह 08:53 पर आएगी।
वापसी में यही ट्रेन सहरसा से 23 नवंबर को सुबह 07:30 बजे चलेगी और स्थानीय स्टेशन पर उसी रात 03:23 बजे पहुंचेगी। दूसरी ट्रेन अमृतसर से पटना के बीच चलेगी। अमृतसर से यह ट्रेन बृहस्पतिवार रात 20:10 बजे चली और शुक्रवार सुबह 09:14 बजे हरदोई स्टेशन पहुंचेगी। वापसी में यह ट्रेन पटना से शनिवार रात 01:00 बजे चलेगी और हरदोई में दोपहर 15:08 बजे पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें