फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: डीसीएम में 23 मवेशियों में से दो मृत मिले, पांच पर प्राथमिकी

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलग्राम। थाना क्षेत्र के अंजुमन तिराहे के पास चेकिंग अभियान में एक डीसीएम को रोका गया। इसमें 23 मवेशी ठसाठस भरे मिले। दो मवेशी मृत अवस्था में मिले। दोनों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। पुलिस ने पांच आरोपियों पर प्राथमिकी दर्ज की है। इसमें से तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन

कोतवाली में तैनात उपनिरीक्षक विकास चौधरी ने शुक्रवार की रात प्राथमिकी दर्ज कराई। बताया कि शुक्रवार को वह अपनी टीम के साथ अंजुमन तिराहे के पास चेकिंग अभियान चला रहे थे। इस दौरान उन्होंने एक डीसीएम वाहन को रोका। डीसीएम की तलाशी ली गई। डीसीएम में 23 मवेशी ठसाठस भरे मिले। पशु चिकित्सक डॉ. आरएस सिंह की उपस्थिति में मवेशियों के नीचे उतारा गया। इसमें से दो मवेशी मृत अवस्था में मिले। दोनों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए गए। पुलिस की पूछताछ में चालक ने अपना नाम और पता कन्नौज जनपद के तालग्राम थाना क्षेत्र के ग्राम इजूलाबाद निवासी वसीम बताया। वसीम के साथ शाहजहांपुर जनपद के नखासा कटरा निवासी अरुण और मोहल्ला नादिरशाह कटरा निवासी कासिम भी थे। तीनों आरोपियों से संबंधित अभिलेख मांगे गए लेकिन आरोपी कोई अभिलेख नहीं दिखा पाए।
वसीम, अरुण, कासिम समेत फतेहगढ़ के शमशाबाद थाना क्षेत्र के मोहल्ला इमली दरवाजा निवासी डीसीएम मालिक साजिद और मोहल्ला नादिरशाह कटरा निवासी मवेशी मालिक हसीब पर पशु क्रूरता अधिनियम की धारा में प्राथमिकी दर्ज की गई है। कोतवाल विजय कुमार ने बताया कि मौके से वसीम, अरुण और कासिम को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन


पशु क्रूरता की धारा में पांच आरोपियों पर प्राथमिकी

शाहाबाद। सहायक पुलिस अधीक्षक आलोक राज नारायण ने बताया कि शुक्रवार को कोतवाली क्षेत्र के उधरनपुर में चेकिंग अभियान चलाया गया। इसमें एक डीसीएम को रोक कर तलाशी ली गई। डीसीएम में 23 मवेशी ठसाठस भरे मिले। डीसीएम में बैठे शाहजहांपुर जनपद के कुतुवापुर बंजारन पुरवा निवासी नबी हसन, मियांपुर निवासी बबलू, अरबाज, मुश्ताक और दिलशेर से इससे संबंधित अभिलेख मांगे गए लेकिन पांचों आरोपी कोई अभिलेख नहीं दिखा पाए। पुलिस की पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि मवेशियों को वह लोग गोरखपुर बेचने जा रहे थे। पांचों आरोपियों पर पशु क्रूरता अधिनियम की धारा में प्राथमिकी दर्ज की गई है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें