फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: वाहन की टक्कर से तीन युवक घायल, एक की मौत

विज्ञापन
फोटो-12- मोहित। फाइल फोटो  
विज्ञापन
हरदोई। बिलग्राम मार्ग पर शहर कोतवाली क्षेत्र के पासामऊ पुलिया के पास शनिवार सुबह 4:30 बजे अज्ञात वाहन ने बाइक सवार तीन युवकों को टक्कर मार दी। इसमें तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। एंबुलेंस से तीनों को मेडिकल कॉलेज लाया गया। यहां चिकित्सक ने एक युवक को मृत घोषित कर दिया। घायल पहला युवक मृतक की मौसी और दूसरा बुआ का पुत्र है।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम हरदोई देहात के मजरा गुरुगुज्जा निवासी मोहित कुशवाहा (18) बिलराम चुंगी के पास सब्जी का ठेला लगाते थे। चाचा संजय ने बताया कि गांव निवासी गोविंद की शादी शुक्रवार को थी। देर शाम बरात माधौगंज थाना क्षेत्र के पुरौली गांव के लिए निकली थी। बरात में शामिल होने के लिए भतीजा मोहित कुशवाहा भी गया था। मोहित के साथ मोहित की मौसी के पुत्र नीलू (18) और बुआ के पुत्र उमेश (18) भी थे।
शनिवार सुबह तीनों बाइक से गांव वापस जा रहे थे। बिना हेलमेट लगाए बाइक मोहित चला रहे थे। इस दौरान सुबह 4.30 बजे शहर कोतवाली क्षेत्र की पासामऊ पुलिया के पास अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। इसमें तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। एंबुलेंस से तीनों को मेडिकल कॉलेज लाया गया। यहां सुबह 6:20 बजे मोहित को मृत घोषित कर दिया गया। प्राथमिक उपचार के बाद नीलू को छुट्टी दे दी गई जबकि उमेश को इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कर लिया गया है। मोहित तीन भाइयों में सबसे छोटे थे। उनकी कोई बहन नहीं है। शहर कोतवाल संजय त्यागी ने बताया कि शव का पंचनामा भरवाया गया है। परिजनों के शिकायती पत्र के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

फोटो-12- मोहित। फाइल फोटो  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें