फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साहब, दो माह से नहीं मिल रहा राशन

विज्ञापन
मांगों को लेकर कलक्ट्रेट परिसर में धरना प्रदर्शन करते ग्रामसभा सिराईचमऊ के ग्रामीण। संवाद - फोटो : HARDOI
विज्ञापन
हरदोई। बिलग्राम के ग्राम सिराईचमऊ के ग्रामीणों ने कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया व जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंप कार्रवाई कराए जाने की मांग की। ग्रामीणों ने दो माह से राशन न मिलने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

कलक्ट्रेट परिसर में मंगलवार को धरना देते हुए बालकराम, प्रमोद कुमार, देवशरन, ओम प्रकाश, रतीराम आदि ने आरोप लगाया कि भूपपुरवा के रहने वाले कोटेदार द्वारा राशन नहीं दिया जा रहा है। दो माह से ग्रामीणों को राशन नहीं दिया गया और उसकी कालाबाजारी कर ली गई। ग्रामीणों ने सिटी मजिस्ट्रेट जंग बहादुर यादव को ज्ञापन देकर जांच कराकर कार्रवाई कराने एवं गांव के कोटे को ग्राम सभा कचाना के कोटे की दुकान से संबद्ध कर दिए जाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें