हरदोई। सांडी में पुलिस ने सराफा मार्केट में दो युवकों को तमंचे के साथ पकड़ा। पूछताछ में दोनों ने चोरी की छह वारदातों को कबूल किया है। निशानदेही पर चोरी का माल भी बरामद हुआ है।
पुलिस लाइन सभागार में एसपी राजेश द्विवेदी ने बताया कि ऑपरेशन ऑलआउट के तहत सांडी थाने के कोतवाल सुरेश मिश्रा टीम के सराफा मार्केट में घूम रहे थे। इसी दौरान दो युवक को बघौली चुंगी के पास पकड़ लिया। पुलिस के हत्थे चढ़े सवायजपुर थाना के उधरनापुर निवासी अतुल व रामनरेश हैं। तलाशी ली तो उनके पास से दो तमंचे और नकब लगाने के सामान बरामद हुआ। पूछताछ करने पर चोरी की छह वारदातें कबूल की हैं। उनके कब्जे से चांदी-सोने के जेवर के अलावा आर्टिफिशियल ज्वेलरी बरामद की गई। इसकी कीमत दो लाख बताई जा रही है। दोनों छोटे कस्बों में सराफा कारोबारियों की दुकानों को अपना निशाना बनाते थे। जो सामान इनके हाथ लगता था उसे बेच दिया करते थे।