फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: कच्ची दीवार गिरने से मलबे में दबे पिता मौत, पुत्र जख्मी

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। कोतवाली देहात क्षेत्र के कंडौना गांव में रविवार रात कच्ची दीवार पर रखे छप्पर के नीचे सो रहे पिता-पुत्र के ऊपर अचानक भरभरा कर दीवार गिर गई। मलबे में पिता-पुत्र दबकर घायल हो गए। दोनों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान पिता ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

कंडौना गांव निवासी बंधू (50) खेती करते थे। इसके अलावा ईंट-भट्ठे पर मजदूरी का काम भी करता था। करीब एक बीघा जमीन है। बीपीएल का कार्ड बना हुआ है। तीन पुत्र संदीप, अंकुल, कुलदीप व पुत्री पूनम रोली नैंसी हैं। इसमें पूनम व रोली शादी करने के योग्य हैं। बताया गया है रविवार की शाम को बंधू उनका दस वर्षीय पुत्र संदीप कच्ची दीवार पर रखे छप्पर के नीचे चारपाई पर लेटे थे। अचानक रात में बरसात शुरू हुई। इसी बीच अचानक कच्ची दीवार भरभरा कर बैठ गई। इससे मलबे में दबकर पिता-पुत्र घायल हो गए। शोर सुनकर आसपास के लोगों ने दोनों को मलबे से बाहर निकाला।
दोनों को मेडिकल कॉलेज लाया गया। यहां पर देर रात में इलाज के दौरान बंधू ने दम तोड़ दिया। वहीं, पुत्र संदीप का इलाज चल रहा है। शहर कोतवाल संजय पांडेय ने बताया कि मेडिकल कॉलेज से मिली सूचना के आधार पर शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें