फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: हरियाणा में हुए सड़क हादसे में अकोहरा के दो मजदूरों की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


पिहानी। पिहानी कोतवाली क्षेत्र के अकोहरा गांव से हरियाणा में मजदूरी करने जा रहे दो मजदूरों की हरियाणा में ही एक सड़क हादसे में मौत हो गई। एक युवक जख्मी हुआ है। हादसे की खबर पर दोनों परिवारों में मातम छाया है।

गुरुवार की शाम अकोहरा गांव के बृजेश (32) व परमेश्वरदीन (40) अपने पत्नी बच्चों के साथ हरियाणा में मजदूरी करने के लिए निकले थे। हरियाणा में जिसके यहां उन्हें मजदूरी करनी थी, वह पिकअप के जरिए इन्हें व कुछ अन्य लोगों को जेबीगंज से लेकर सोनीपत हरियाणा के लिए रवाना हुए था। बताया जाता है कि शुक्रवार की भोर में हरियाणा के पिपली गांव के पास यह लोग पिकअप रोक कर शौच आदि के लिए उतर ही रहे थे कि पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने पिकअप में जोरदार टक्कर मार दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे में बृजेश व परमेश्वरदीन की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में गांव के ही जितेंद्र (40) गंभीर रूप से घायल हुआ है। दोनों मृतक के पत्नी बच्चे पिकअप से पहले ही नीचे उतर चुके थे, इसलिए वह सुरक्षित हैं। हादसे की सूचना मिलते ही पूरे अकोहरा गांव में मातम छा गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें