पोस्टमार्टम हाउस के बाहर मौजूद मृतक के परिजन।
- फोटो : अमर उजाला
हरदोई। बेहटा गोकुल थाना क्षेत्र के पिपरी गांव में रेलवे ट्रैक पार करते समय किशोर समेत दो की मौत हो गई। हादसे का शिकार युवक किशोर के साथ खेत पर काम कर रहे मामा से मिलने जा रहा था। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
बलेरा गांव निवासी प्रेमपाल (25) पुत्र छोटेलाल का ननिहाल पिपरी गांव में है। शनिवार क ो वह बाइक से मामा रामनाथ से मिलने पिपरी आया था। रामनाथ खेत पर काम कर रहे थे। इसके चलते वह रामनाथ के पौत्र प्रवीण (13) पुत्र रतीराम क ो साथ लेकर खेत की तरफ जा रहा था।
गांव के पास से रेलवे लाइन निकली है। रामनाथ का खेत रेलवे लाइन के दूसरी तरफ है। वह दोनों खेत जाने के लिए रेलवे ट्रैक पार कर रहे थे। इसी दौरान हरदोई की तरफ से राजधानी एक्सप्रेस और बरेली की तरफ से मालगाड़ी आ गई। रन थ्रू से दोनों की ट्रेन से कटकर मौत हो गई।
हादसे की जानकारी होने पर परिजन मौके पर पहुंचे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पूछताछ के बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। प्रेमपाल बीए प्रथम वर्ष का छात्र था। वह चार भाइयों में तीसरे नंबर का था। प्रवीण तीन भाइयों में सबसे छोटा था और कक्षा तीन का छात्र था।