फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसों में दो की मौत, तीन घायल

Wed, 01 Apr 2015 12:39 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुए सड़क हादसों में दो लोगों की मौत हो गई, वहीं तीन अन्य घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां पर एक की हालत गंभीर होने पर उसे लखनऊ रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


मिली जानकारी के अनुसार, शहर कोतवाली क्षेत्र के बावन रोड़ पर समुदा के पास बाइक व साइकिल सवार टकरा गए। इसी बीच वहां पर टैंकर आ गया। इससे साइकिल सवार  शैलेंद्र कुमार सिंह (38) पुत्र मुनेश्वर सिंह निवासी उसकी चपेट में आ गया। इससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

घटना से परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के विषय में परिजनों ने बताया कि वह एक ईंट भट्ठे पर मुनीम है और भक्तापुरवा मजदूर लेने गए थे। वहीं से वापस आ रहे थे। उनके एक पुत्र और एक पुत्री है।
विज्ञापन


वहीं दूसरी ओर बाइक सवार गीता देवी (27) पत्नी मनीष निवासी नवी पुरवा शहर कोतवाली गंभीर रुप से घायल हो गई। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से लखनऊ रेफर कर दिया गया। वह अपने पति मनीष के साथ आ रही थी। घटना में मनीष भी चुटहिल हुआ।

इधर, 25 मार्च को सांडी थाना क्षेत्र के घटकना में हुए सड़क हादसे में घायल अशफाक (30) पुत्र इख्तिार की उपचार के दौरान सोमवार की देर शाम जिला अस्पताल में मौत हो गई। घटना से परिवार में कोहराम मच गया।

इधर, लोनार क्षेत्र के ग्राम जगदीशपुर निवासी सोनू (22) पुत्र रूपलाल सड़क हादसे में घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें