फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसों में दो की मौत, सात घायल

Tue, 09 Feb 2016 12:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
अलग अलग थाना क्षेत्रों में हुए सड़क हादसों में दो की मौत हो गई। वहीं सात अन्य घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन


शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र के क्षेत्र के ग्राम परियल निवासी याकूब उर्फ युम्मा (24) पुत्र हिकमत अली रविवार की देर रात उधरनपुर से गांव जा रहे थे। रास्ते में बालू लदी ट्राली आ रही थी। बालू की ट्राली अनियंत्रित होकर पलट गई। इससे पास से गुजर रहे वह उसकी चपेट में आ गए। इससे उनकी उसके नीचे दबकर मौत हो गई। घटना की जानकारी होते ही परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पु़लिस ने ट्रैक्टर चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

परिजनों ने बताया कि वह पांच भाइयों में दूसरे नंबर पर था। इधर, माधौगंज थाना क्षेत्र में  चंदौली मार्ग पर भूड़ पुरवा के पास साइकिल सवार को बचाने में  बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। इससे बाइक सवार छोटे भाइया (38) पुत्र हेतम निवासी ग्राम पवियानी थाना बिलग्राम की मौत हो गई। वहीं उनका साथी छोटे कुशवाहा घायल हो गया। घायल को सीएचसी पर भर्ती कराया गया। घटना की जानकारी होने से परिवार में कोहराम मच गया। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इधर, शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र में हरियाली बाजार के पास कार को रोडवेज ने टक्कर मार दी। इससे कार चालक फारूख (40) निवासी महता तालाब घायल हो गया। उसे स्वास्थ्य केद्र पर भर्ती कराया गया। इधर, हरियावां थाना क्षेत्र के अकबर पुर निवासी हरिराम (55) पुत्र श्री कृष्ण, देहात कोतवाली क्षेत्र के भीठामहा सिंह निवासी अतुल कुमार (25) पुत्र धीरेंद्र, बिलग्राम कोतवाली क्षेत्र के अहमदापुर निवासी आदित्य शुक्ला (25) पुत्र राजाराम, सुरसा थाना क्षेत्र के ग्राम सैरान पुरवा निवाीस अजय कुमार (35) पुत्र शंकर लाल, शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पिडतिया निवासी मनीष (18) पुत्र मगरे लाल सड़क हादसे में घायल हो गए। उनको जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें