फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस बनकर बाइक सवारों से 22 हजार लूटे

Tue, 09 Feb 2016 12:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस कर्मी बनकर रिवाल्वर लगाए बदमाशों ने वाहन चेकिंग के बहाने पशु व्यापारी समेत दो लोगों के पास से 22 हजार रुपये लूट लिए। मामला जहानीखेड़ा पुलिस चौकी क्षेत्र के जलालपुर मोड़ का है। कोतवाल परशुराम के अनुसार मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन


मोलवीगंज बरवर थाना पसिगवां (खीरी) निवासी असलम पुत्र कल्लू व अयूब पुत्र नबी बख्श ने बताया कि वह सोमवार की सुबह जेबीगंज की ओर पशु खरीदने के लिए जा रहे थे। रास्ते में जलालपुर मोड़ के पास खड़े दो लोगों ने डांट कर रोका और बाइक के कागजात दिखाने को कहा। कागजात निकालने के दौरान उनके पास मौजूद बीस हजार रुपये, कागजात व मोबाइल लेकर इन लोगों ने पिहानी थाने पर आकर मिलने को कहा। रुपये लेने पर विरोध करने पर इन लोगों ने रिवाल्वर दिखा दी, जिससे वह खामोश हो गए।

इसी बीच जलालपुर निवासी विनोद भी उधर से गुजरा। पूछताछ करने पर अज्ञात लोगों ने उनकी पिटाई की और कागजात लेने के नाम पर जेब से लगभग दो हजार रुपये भी निकाल लिए। इसके बाद दोनों पीले रंग की बाइक पर सवार होकर नेशनल हाईवे की ओर चले गए। पीड़ितों ने जहानीखेड़ा चौकी इंचार्ज को मामले की सूचना दी। इसके बाद पीड़ित असलम व अयूब ने देर शाम कोतवाली पहुंच कर प्रभारी निरीक्षक परशुराम सिंह को भी घटना से अवगत कराया। प्रभारी निरीक्षक के अनुसार मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें