फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसों में दो की मौत, आठ लोग घायल

Sat, 30 Jan 2016 12:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
अलग अलग थाना क्षेत्रों हुए सड़क हादसों में दो  लोगों की मौत हो गई। वहीं आठ लोग घायल हो गए। घायलों में दो की हालत गंभीर होने पर लखनऊ रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


सुरसा थाना क्षेत्र के ग्राम ब्म्हानापुर के पास पिकप पलट गई। इससे उस पर सवार सुरसा थाना क्षेत्र के ग्राम पनवार मजा बल्लीपुर निवासी हरिश्चंद्र (35) पुत्र नैपाल की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं गांव निवासी  बंटू (23) पुत्र शिव स्वरूप, गया सिंह (26) पुत्र राम स्वरूप, नन्हें (34) घायल हो गए। उनको जिला अस्पताल लाया गया। जहां से बंटू और गया सिंह को लखनऊ रेफर कर दिया गया।

घटना की जानकारी होने से हरिश्चंद्र के परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों ने बताया कि हरिश्चंद्र शहर में संचालित एक राइस मिल में काम करता था। पिकप डाला मिल के कर्मचारियों को छोड़ने गांव जा रहा था। इसी बीच हादसा हो गया। हरश्चिंद्र की पांच पुत्रियां है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, सुरसा से बिलग्राम मार्ग पर बाइक से जा रहे लोकनाथ सिंह(65) पुत्र सुंदर सिंह निवासी हसौलिया सांडी को अज्ञात वाहन टक्कर मार दी। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। लोकनाथ हेलमेट नहीं लगाए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


हेलमेट लगाए होते तो शायद सिर में चोट न लगती। इधर, बेनीगंज कोतवाली क्षेत्र के मरैउरा निवासी सतीश कुमार (25) पुत्र शिवराज सड़क हादसे में घायल हो गए। इधर, संडीला थाना क्षेत्र के परिहावंा निवासी शैलेंद्र कुमार (23) पुत्र राम सेवक, जनपद शाहजहांपुर के थाना सेहरामऊ के ग्राम मोम्मदपुर निवासी अरूण मित्रा (35) पुत्र हरिओम और उसका साथी गांव निवासी रितिक मित्रा (20) पुत्र अनिल कुमार और सुरसा थाना क्षेत्र के ग्राम कराही निवासी सर्वेश कुमार (35) पुत्र श्री बालक सड़क हादसों में घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल लाया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें