सपा प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश यादव के अनुमोदन के बाद प्रदेश महासचिव अरविंद कुमार सिंह ने जिले के 19 विकास खंडों में से 14 विकास खंडों के ब्लाक प्रमुख पदों पर चुनाव के लिए सपा प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है।
जारी सूची में बिलग्राम में कप्तान सिंह यादव, माधौगंज में कंचन प्रभा, सांडी में एससीएसटी आयोग सदस्य पीके वर्मा की बहू रंजीता, हरपालपुर में अशोक कुमार कठेरिया, टोडरपुर में उदयवीर सिंह, पिहानी में सरिता गुप्ता, शाहाबाद में रोली गुप्ता, कछौना रामरती, कोथावां सुमनलता, बेंहदर तिलक चंद्र वर्मा, भरावन शिवदेवी यादव, संडीला रफीक, भरखनी कंचन वर्मा एवं अहिरोरी में आकाश वर्मा को सपा का प्रमुख पद का प्रत्याशी बनाया गया है।
आयोग ने भी जारी किए दिशा निर्देश
जिला निर्वाचन अधिकारी जिलाधिकारी को आयोग ने चुनाव के संबंध में दिशा निर्देश जारी कर दिए हैं। जारी निर्देशों में बताया गया कि प्रमुख के मतदान के समय निरक्षरों को साथी व सहायक की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। इसको लेकर बीडीसी को जीत का मूल प्रमाण पत्र फोटो सहित और निर्धारित प्रारूप पर घोषणा पत्र भरकर देना होगा। अपर जिलाधिकारी लक्ष्मीशंकर सिंह ने बताया कि इसको लेकर एक फरवरी से सहायक के लिए आवेदन किए जा सकेंगे।