अलग-अलग स्थानों पर हुई सड़क दुर्घटना में व्यापारी
समेत दो की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति घायल हो गया। पहली घटना
बिलग्राम-कानपुर मार्ग स्थित कस्तूरबा विद्यालय के निकट हुआ। अज्ञात वाहन
की टक्कर से एक अधेड़ की मौत हो गई।
वहीं दूसरी घटना में मल्लावां क्षेत्र
में अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार व्यापारी की मौत हो गई, जबकि उसका
साथी घायल हो गया। व्यापारी उन्नाव जनपद के बांगरमऊ क्षेत्र का निवासी था। मिली
जानकारी के अनुसार, माधौगंज थाना क्षेत्र के भूड़पुरवा रूदामऊ निवासी
प्यारेलाल (45) का मानसिक संतुलन ठीक नहीं था।
मृतक के भाई अनिल ने बताया
कि प्यारेलाल का उपचार भी चल रहा था। इसी बीच चार दिन पहले वह घर से बगैर
कुछ बताए निकल गए थे। काफी खोजबीन के बाद भी कोई सुराग नहीं लगा। सोमवार को
सुबह सड़क हादसे मेें अज्ञात अधेेड़ की मौत की खबर मिलने पर उसके परिजन
मौके पर पहुंचे, जहां उसकी शिनाख्त प्यारेलाल के रूप मेें की।
शव देखते ही
परिजनों का कोहराम मच गया। इस बाबत दारोगा यशपाल सिंह ने बताया कि रात को
चौकीदार की ओर से सड़क दुर्घटना की सूचना दर्ज कराई गई थी। सुबह शिनाख्त
होने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। उधर, उन्नाव जनपद के
बांगरमऊ निवासी अशद उर्फ गुड्डू (25) लकड़ी की खरीद फरोख्त का व्यापार
करते थे।
इसी सिलसिले में वे गत दिन अपने साथी नीरज (28) पुत्र बंशीधर के
साथ मल्लावां आए थे और यहां लकड़ी का सौदा आदि करने के बाद रविवार की रात
करीब साढ़े नौ बजे वह बाइक से वापस घर जा रहे थे कि रास्ते में गौरी चौराहे
के पास अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी, जिससे उनकी मौत हो गई
और साथी नीरज घायल हो गया।