कोतवाली क्षेत्र के सिकंदरपुर गांव में बीती रात तेज
हवा और बूंदाबांदी के बीच झोपड़ी में जल रहे एक दीपक की लौ छप्पर में जा
लगी। जिससे छप्पर जलते हुए वृद्धा पर गिर पड़ा। जिससे उनकी मौके पर ही मौत
हो गई। उधर, अरवल क्षेत्र में पति के साथ जा रही महिला की बाइक से गिरकर
मौत हो गई।
मिली जानकारी
के अनुसार, सिकंदरपुर निवासी शहजादे की पत्नी फुं दा (95) पति के न रहने और
बेटे की गुमशुदा होने पर गांव स्थित जिंदबाबा के स्थान के पास झोपड़ी
डालकर रह रही थी। बीती रात तेज हवा और बूंदाबांदी के बीच कमरे में जल रहे
दीपक की लौ छप्पर को छू गई।
देखते ही देखते छप्पर धू धूकर जलने लगा। आग से
घिरी वृद्धा ने बाहर निकलने की कोशिश की, पर उस पर जलता हुआ छप्पर गिर
पड़ा, जिससे वह रात भर छप्पर के नीचे सुलगती रही। सुबह जब ग्रामीणों ने जला
हुआ मलबा देखा तो हड़कंप मच गया।
घटना की सूचना ममरेजपुर निवासी उसकी बहन
के बेटे असगर अली, लाल मोहम्मद आदि को दी। कुछ देर बाद वह लोग भी मौके पर आ
गए। इधर, कसबा चौकी पुलिस भी घटनास्थल पहुंची और मामले की जांच की।
चौकी इंचार्ज राजीव शर्मा ने बताया कि मृतका की बहन के बेटों ने उसकी
अस्थियां गांव के कब्रिस्तान में दफना दी है।
उधर, अरवल क्षेत्र में पति के
साथ जा रही महिला की बाइक से गिरकर मौत हो गई। क्षेत्र के ग्राम भदारपुर
के पास गुुरुवार की देर शाम बाइक से अनीता (27) पत्नी सोनपाल निवासी सरैया
थाना रौजा जनपद शाहजहांपुर गिर पड़ी थी। जिसकी मौके पर ही मौत हो गई।
घटना
के बाद परिजन शव को उसके मायके अरवल थाना क्षेत्र के खेम्मापुरवा ले गए।
जहां पर मायके पक्ष व ससुराल पक्ष के बीच सुलह समझौता होता रहा, पर नतीजा
नहीं निकला। जिस पर बीती देर शाम पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने शव को
कब्जे में लेकर शनिवार को शव को पोस्टमार्टम को भेज दिया।
इस बाबत अनीता
के पति का कहना था कि उसकी पत्नी डेढ़ माह से मायके में थी। वह उसे लेकर
जा रहा था। तभी हादसा हो गया। वहीं मृतका के भाई अजय का आरोप है कि उसकी
बहन को बाइक से जानबूझ कर गिरा दिया। इससे उसकी मौत हो गई।
आरोप लगाया कि
उसकी बहन को उसका पति प्रताड़ित करता था। उसने बताया कि उसके दो बच्चे हैं।
एक पुत्र और एक पुत्री। इस बाबत एसओ संतोष कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम
रिपोर्ट आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।