फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: तीन ट्रैक्टरों से 50 लीटर डीजल चोरी में अंतरजनपदीय दो चाेर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
हरपालपुर। कस्बे में एक ढाबे पर खड़े तीन ट्रैक्टरों से 50 लीटर डीजल चोरी हो गया। पुलिस ने मामले की प्राथमिकी दर्ज कर दो शातिरों को गिरफ्तार कर लिया। इनके कब्जे से घटना में इस्तेमाल कार और चोरी का डीजल भी बरामद हुआ है। दोनों को न्यायालय में पेश किया गया। यहां से इन्हें जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के बरनई चतरखा निवासी अतुल सिंह ने शनिवार को प्राथमिकी दर्ज कराई। बताया कि वह मलौथा निवासी आशीष पांडेय के ट्रैक्टर समेत तीन ट्रैक्टर किराए पर लेकर चलाते हैं। बताया कि सात मई की रात वह तीनों ट्रैक्टर उन्नाव कटरा मार्ग पर एक ढाबे के पास खड़े करवाकर घर चले गए थे। रात में चोरों ने तीनों ट्रैक्टरों से 50 लीटर डीजल चोरी कर लिया। कोतवाल विजय नारायण शुक्ला ने बताया कि घटना संज्ञान में आते ही मामले की जांच शुरू की गई थी।
जांच में पता चला कि फर्रुखाबाद जनपद के फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र के धनसुआ निवासी विशाल उर्फ मटरू व अरवल थाना क्षेत्र के दहेलिया निवासी सत्यराम ने घटना को अंजाम दिया है। रविवार को हरपालपुर अर्जुनपुर मार्ग से दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया। इनके कब्जे से घटना में इस्तेमाल की गई कार, डीजल, चोरी में काम आने वाले उपकरण, एक तमंचा और कारतूस बरामद हुए हैं। कोतवाल ने बताया कि विशाल पर हरपालपुर, बिलग्राम, मल्लावां और फर्रुखाबाद जनपद के कई थानों में मिलाकर कुल 11 मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें