जिले के दो थाना क्षेत्रों में मंगलवार को युवक और
वृद्ध ने पेड़ से फंासी लगाकर जान दे दी। घटना से परिजनों का कोहराम मच
गया। सूचना पर पहुुंची पुलिस ने शवों का पंचनामा भर पोस्टमार्टम को भेजा।
पचदेउरा
थाना क्षेत्र के ग्राम अनुआ नई बस्ती निवासी शारदा सिंह(55) सोमवार को घर
पर कोई जानकारी दिए बगैर चले गए थे। परिजनों ने खोजबीन की लेकिन कोई सुराग
नहीं लगा। मंगलवार को उनका शव सड़क किनारे एक पेड़ पर लटकता मिला। सूचना पर
पहुंची थाना पुलिस ने ग्रामीणों की मद्द से शव पेड़ से उतरवा शव का
पंचनामा भर पोस्टमार्टम को भेजा।
मृतक के भाई राजकुमार ने बताया कि शारदा
सिंह के छह बच्चों में दो बेटे चार बेटियां है। एक बेटी की शादी हो चुकी है
अन्य तीन बेटियों की शादी के लिए वह काफी परेशान चल रहे थे। संभवत: इसी के
चलते उन्होंने फांसी लगाकर जान दे दी।
उधर, अतरौली थाना क्षेत्र के
नउवा खेड़ा मजरा पवायां निवासी चंद्रिका पासी का पुत्र विश्वनाथ(18) ने बाग
में जाकर आम के पेड़ पर लटक फांसी लगा ली। घटना की सूचना पर पहुंचे
परिजनों का कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पेड़ से उतरवाया
और शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम को भेजा।