फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: बंगलों में आग बुझाने में दाे युवतियां झुलसीं

Fri, 23 Feb 2024 11:43 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
सांडी (हरदोई)। सांडी थाना क्षेत्र के भौराजपुर गांव में दो बंगलों (झोपड़ी नुमा घरों) में आग लग गई। आग बुझाने के दौरान दो युवतियां झुलस गईं। युवतियों को सीएचसी सांडी में भर्ती कराया गया हैं। घटना में 30 हजार रुपये और जेवर भी जल गए।
विज्ञापन

भौराजपुर निवासी फूलचंद्र खेती करते हैं। उन्होंने मवेशी भी पाल रखे हैं। शुक्रवार शाम वह मवेशियों के लिए चारा लेने के लिए गए थे। उसकी दोनों विवाहित बेटियां पुष्पा (22) और प्रीती (24) बाहर बैठकर बच्चों से बात कर रही थीं। इसी दौरान किसी कारण से बंगले में आग लग गई। लपटें उठतीं देख दोनों युवतियों ने शोर मचाया तो ग्रामीण मौके पर आ गए।
अंदर बंधी भैंसों को दोनों युवतियों ने किसी तरह बाहर निकाला। इस दौरान दोनों युवतियां भी झुलस गईं। फूलचंद्र के मुताबिक 30 हजार रुपये, सोने का हार, झाला, पायलें, कमरबंद आदि भी जल गए। फूलचंद्र के मुताबिक लगभग पांच लाख रुपये का नुकसान हुआ है। घटना की जानकारी राजस्व कर्मियों को दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें