फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसों में दो की मौत, 18 घायल

Sat, 14 Nov 2015 12:12 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुए सड़क हादसों में दो लोगों की मौत हो गई। वहीं 18 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन


पाली थाना क्षेत्र के ग्र्राम इस्माइलपुर निवासी बृजेंद्र सिंह (45) पुत्र विभूती सिंह बुधवार की देर रात को अपने साथी राजीव (35) पुत्र नरवीर सिंह पाली में दीपावली की खरीददारी करने आए थे। जहां से बाइक से वापस आ रहे थे। रास्ते में बिनौका के पास बाइक फिसलने से बृजेंद्र सिंह की मौके पर ही मौत हो गई।

साथी राजीव गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां पर हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। गुरुवार को शव का पोस्टमार्टम कराया गया। इधर पिहानी थाना क्षेत्र के कुइयां निवासी रामपाल (60) पुत्र साधु गुरुवार को ग्राम उमरसेड़ा के पास ट्रैक्टर से पाइप उतार रहे थे।
विज्ञापन


तभी तेज रफ्तार बाइक सवार ने उनको टक्कर मार दी। इससे उनकी मौत हो गई। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इधर देहात कोतवाली क्षेत्र के पिहानी मार्ग पर पूरा बहादुर के पास टेंपो ने बाइक को टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार बघौली थाना क्षेत्र के बघौली बाजार निवासी दिनेश गुप्ता (18) पुत्र ओम शंकर और राम मोहन (18) पुत्र रामाशंकर गंभीर रूप से घायल हो गए।

उनको जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। इधर टड़ियावां थाना क्षेत्र के ग्राम शिवलाल पुरवा निवासी दिनेश (28) पुत्र सुखपाल सड़क हादसे में घायल हो गए। सांडी थाना क्षेत्र के ग्राम अखिवेलपुर निवासी सुशीला (40) पत्नी विजय कुमार सड़क हादसे में घायल हो गए।

बेहटा गोकुल थाना क्षेत्र के बिहगवां निवासी धीरज (25) पुत्र महेंद्रपाल, जनपद फर्रूखाबाद निवासी सोनू (15) पुत्र राजीव, शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला अशोक नगर निवासी शिवम पाल (15) पुत्र राम औतार, बेहटा गोकु़ल थाना क्षेत्र के खेरिया निवासी ओमकार शर्मा (20) पुत्र हरिपाल, टड़ियावां थाना क्षेत्र के ग्राम सिकरोहरी निवासी अरविंद (50) पुत्र रामऔतार।

पाली थाना क्षेत्र के गोपालपुर निवासी सुखपाल (40) पुत्र दीपसिंह, लोनार थाना क्षेत्र के ऐजा निवासी अवनीश (28) पुत्र अविनाश, सीतापुर निवासी गौटियापुर राम किशोर (30) पुत्र बाबू, सांडी थाना क्षेत्र के सरायमुल्ला गंज निवासी जितेंद्र (27) पुत्र रामनाथ, देहात कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला अब्दुल पुरवा निवासी सतीश (28) पुत्र बब्बू सड़क हादसों में घायल हो गए।

घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसके अलावा बिलग्राम कस्बा निवासी भयन्नू (35) पुत्र मुंशी, बेहटा गोकुल थाना क्षेत्र के सहिजना निवासी अल्तमस (10) पुत्र अली शेर और बेहटा गोकुल कस्बा निवासी राकेश शुक्ला (15) पुत्र सिद्वार्थ सड़क हादसों में घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

बाइक खाई में गिरी, एक की मौत,

गुरुवार की सुबह हरदोई निवासी आसिफ (30) व रेहान (30) बाइक पर सवार होकर लखनऊ की ओर जा रहे थे। वह जैसे ही हरदोई रोड पर आंसू सराय गांव के मोड़ पर पहुंचे कि उनके सामने कोई वाहन आ गया। इससे उनकी बाइक बेकाबू होकर खाई में जा गिरी।

बाइक चला रहे आसिफ की मौके पर ही मौत हो गई और रेहान गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से रेहान को सीएचसी पर भर्ती कराया। उसकी हालत को गंभीर देखते हुए लखनऊ के ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया। इधर घटना की सूचना परिजनों को मिली तो कोहराम मच गया। आनन फानन में परिजन मौके पर पहुंचे। उधर पुलिस ने आसिफ के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

हेलमेट होता तो बच सकती थी जान
आसिफ ने हेलमेट नहीं पहन रखा था, जिससे उसके सिर में गहरी चोटें आईं और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। अगर उसने हेलमेट पहना होता तो शायद उसकी जान बच सकती थी। थोड़ी सी लापरवाही ने ही जान ली।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें