फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदेश में भाजपा-बसपा का जनाधार नहीं: नरेश

Sat, 14 Nov 2015 12:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश में भाजपा और बसपा का अब कोई जनाधार नहीं रह गया है। बिहार चुनाव ने पार्टियोें को उनका असली चेहरा दिखा दिया है। विधानसभा चुनाव 2017 में निश्चित तौर पर एक बार फिर से सपा सरकार बनाएगी। यह बात अपने आवास पर जनपद के जिला पंचायत सदस्यों एवं बीडीसी सदस्यों को दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए राज्यसभा सांसद नरेश अग्रवाल ने कही।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि दीपावली प्रकाश का पर्व है। लोगों को मतभेद भुलाकरदोस्ती एवं भाईचारे के प्रकाश से पूरे देश को रोशन करना चाहिए। जिले में जिला पंचायत व बीडीसी का चुनाव शांतिपूर्वक निपटाया गया है। प्रधानी का चुनाव भी निपट जाएगा।

विधानसभा चुनाव 2017 में उत्तर प्रदेश में एक बार फिर से सपा की सरकार बनेगी। राज्यमंत्री नितिन अग्रवाल ने सभी को त्योहारों की बधाई देते हुए ग्रामीण क्षेत्र की जनता से कहा कि लघु उद्योग लगाने में सरकार की जो भी आर्थिक नीतियां हैं, उन्हें गांव-गांव तक पहुंचाया जाएगा, ताकि खुशहाली व तरक्की हो।
विज्ञापन


इस मौके पर फख्रूल इस्लाम, डा. रमेश अग्रवाल, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मुकेश अग्रवाल, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष उमेश अग्रवाल, राइस मिल अध्यक्ष राकेश अग्रवाल, राम प्रकाश शुक्ला, डा. राजेंद्र दत्त मिश्र, डा. तिरुपति आनंद, डा. सौरभ दयाल, डा. एसपी सिंह, प्रेम सिंह, संजय मिश्रा, धर्मेंद्र सिंह, राम किशोर गुप्ता, जेपी सिंह आदि मौजूद रहे।

पिहानी प्रतिनिधि के मुताबिक सांसद नरेश अग्रवाल ने पिहानी पहुंच कर लोगों को दीपावली की बधाई दी। उन्होंने बीडीसी व डीडीसी चुनाव की तरह ही प्रधानी चुनाव भी शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने की अपील की। इस दौरान सांसद ने क्षेत्र में विजयी बीडीसी व डीडीसी को जीत की बधाई दी। पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मुकेश अग्रवाल, ब्लाक प्रमुख जयप्रकाश गुप्ता, प्रेम सिंह, गोपी सिंह व बंशीलाल आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें