फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो दिन बाद खुले बैंक, उमड़ी ग्राहकों की भीड़

Tue, 29 Nov 2016 12:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
विज्ञापन
पुलिस लाइन के स्टेट बैंक के गेट के बाहर खड़े लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हरदोई। दो दिन बंद रही बैंकें सोमवार को खुलीं तो वहां ग्राहकों की भारी भीड़ जुट गई। बैंक ऑफ इंडिया, पीएनबी सहित अन्य बैंकों के एटीएम में सोमवार को भी पैसा नहीं डाला गया। इससे लोगों को दिक्कत हुईं। लोग एसबीआई के एटीएम के भरोसे थे लेकिन यहां पर भी दोपहर बाद पैसा खत्म हो गया। इससे लोगों को खासी परेशानी हुई।   
विज्ञापन

शनिवार और रविवार बंद रही बैंकों का असर सोमवार को साफ दिखाई दिया। बैंकों के बाहर सुबह से ही लोगों की भीड़ लगी रही। बैंकों में लाइन लगाए खड़े लोगों को दिक्कत र्हुइं, लेकिन दोपहर बाद धीरे-धीरे लोगों की भीड़ कम हुई। पुलिस लाइन के सामने स्टेट बैंक के ई-कार्नर, सिनेमा रोड और सिनेमा चौराहा पर लगे एटीएम चल रहे थे, लेकिन इन एटीएम से भी दोपहर में पैसा निकलना बंद हो गया। जिससे लोग परेशान हुए। एलडीएम नवीन कुमार ने बताया कि बैंकों ने कैश के लिए डिमांड लगा रखी है। जल्द ही कैश मिलेगा। इसके बाद लोगों को राहत मिलेगी।

 ग्रामीण बैंक ऑफ आर्यावर्त में कई दिनों से पैसा न होने से लेनदेन का कार्य पूरी तरह से प्रभावित है। बैंक में पैसा न होने से बैंक कर्मी से लेकर ग्राहक परेशान है। बैंक मैनेजर ने बताया कि 21 नवंबर से उन्हे पैसा नहीं मिला है। शुक्रवार को थोड़ा पैसा मिला था, जिसे ग्राहकों को दे दिया गया। स्टेट बैंक में सोमवार को पैसा न होने से ग्राहकों को दिक्कत हुई। पीएनवी, बैंक आफ इण्डिया में लोगों को पैसा मिला। यहां पर ग्राहकों की लाइन लगी रही। 
विज्ञापन


 नगर के बैंक ऑफ इंडिया में छठे दिन भी भुगतान न मिलने पर गुस्साए लोगों ने जमकर हंगामा काटा। लोगो ने मैनेजर के केबिन का शीशा तोड़ने का भी प्रयास किया लेकिन ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों ने लोगों को रोक दिया। इसके बाद लोगों ने सड़क जाम कर अपना रोष जताया। स्थिति बिगड़ती देख मैनेजर एके सक्सेना ने सीओ अरविंद कुमार वर्मा और एसडीएम दिलीप कुमार त्रिगुणायत को शिकायती पत्र दिया। मैनेजर ने बताया कि पांच दिनों से करेंसी प्राप्त नहीं हुई है। जिससे दिक्कत हो रही है। रुपये की मांग की गई है। इसके अलावा बैंक ऑफ बड़ौदा, कार्पोरेशन बैंक में भी पैसा न होने से लोगों को दिक्कत हुई। यहां लगे अधिकतर एटीएम भी बंद रहे।

कछौना कस्बे के मुख्य चौराहा के पास स्थित एसबीआई की शाखा में सोमेश प्रताप सिंह मैनेजर हैं। सोमवार सुबह करीब दस बजे वह बैंक पहुंचे और अंदर जाने लगे। तभी वहां मौजूद युवकों ने उनकी पिटाई शुरू कर दी।  यह देख लाइन में लगे ग्राहकों में अफरा-तफरी मच गई। इस दौरान बैंक के अंदर मौजूद स्टाफ के अन्य लोग भी बाहर आ गए और मारपीट कर रहे युवकों को पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन वे भाग निकले। । इससे क्षुूब्ध बैंक कर्मियों ने काम बंद कर दिया। जानकारी होने पर कोतवाल राम सागर राकेश बैंक पहुंचे। उन्होंने आरोपी युवकों के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन देते हुए मैनेजर व स्टाफ के सदस्यों से काम चालू करने को कहा। लेकिन बैंक कर्मी आरोपी युवकों की गिरफ्तारी की मांग करने लगे। क ोतवाल ने मैनेजर की तहरीर पर सुक्खी खेड़ा निवासी अशोक के खिलाफ मारपीट की रिपोर्ट दर्ज की। इसके बाद बैंक में काम शुरू हुआ। इस दौरान करीब दो घंटा बैंक का काम ठप रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें