पुलिस लाइन में परिवार परामर्श केंद्र पर सुनवाई के
दौरान समिति के सदस्यों ने दो दंपति को समझा बुझाकर साथ रहने को राजी कर
लिया। उनको पुलिस लाइन से एक साथ भेज दिया गया।
एएसपी पश्चिमी दिनेश
त्रिपाठी की अध्यक्षता में रविवार को पुलिस लाइन में परिवार परामर्श केंद्र
पर वादों की सुनवाई हुई। सुनवाई के दौरान समिति के सदस्यों के समक्ष 10
वाद पेश किए गए, जिसमें दो दंपति साथ रहने को राजी हो गए।
इनमें लोनार
क्षेत्र की रामगुनी व हरीराम और अतरौली क्षेत्र की जफरून और अनवर बाज शामिल
हैं। दोनों दंपति को साथ भेज दिया गया। इस मौके पर समिति सदस्य
त्रिलोकी सिंह गौर व महिला थानाध्यक्ष नमिता सिंह आदि लोग मौजूद थे।