फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘पुलिस के अहम अंग होते हैं चौकीदार’

Mon, 16 Feb 2015 12:31 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
थाना क्षेत्र में तैनात चौकीदार पुलिस विभाग का अहम अंग है। वह अपने दायित्वों का निर्वहन निष्ठापूर्वक करें और क्षेत्र में होनी वाली गतिविधियों पर कड़ी नजर रखें और जानकारी तत्काल थाना प्रभारियों को दें।
विज्ञापन


पुलिस लाइन परिसर में रविवार को पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार सिंह ने चौकीदारों की कार्यशाला में उनकी समस्याएं सुनीं और उनका निदान कराने का आश्वासन दिया।

उन्होंने कहा कि चौकीदार क्षेत्र में होने वाली गतिविधियों पर नजर रखें और उसकी जानकारी समय-समय पर एसओ को देते रहें। उनकी क्राइम कंट्रोल में अहम भूमिका है। वह अपने दायित्वों का निर्वहन निष्ठा के साथ करें। उन्होंने नए भर्ती चौकीदारों को साइकिल व टार्च उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


इस मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी बीसी दुबे ने चौकीदारों के अधिकारी व कर्तव्यों को बारीकी से समझाया और उनको कार्य करने के तरीके बताए। इस मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी दिनेश त्रिपाठी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें