फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: खरबूजे के दाम मांगने पर दीं गालियां, दो सिपाही निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो-आरोपी सिपाही अंकित कुमार और अनुज कुमार। स्रोत मीडिया सेल
विज्ञापन

फोटो-पिहानी कोतवाली में लखपत से जानकारी से लेते एसपी नीरज कुमार जादौन। स्रोत मीडिया सेल
- पिहानी कोतवाली का मामला, निलंबित सिपाहियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
- एसपी नीरज जादौन ने शुक्रवार देर रात कोतवाली में की मामले की जांच
संवाद न्यूज एजेंसी
हरदोई (पिहानी)। ठेले पर खरबूजा लेकर रुपये मांगने पर गाली गलौज करना पिहानी कोतवाली के दो सिपाहियों के लिए मुसीबत का सबब बन गया। एसपी नीरज कुमार जादौन ने दोनों सिपाहियों को निलंबित कर दिया है। खरबूजा दुकानदार की तहरीर पर दोनों पुलिसकर्मियों के खिलाफ कोतवाली में ही रिपोर्ट भी दर्ज की गई है।
नगर के मोहल्ला अंबेडकर नगर निवासी लखपत बस अड्डा पर ठेला लगाकर खरबूजा बेचता है। लखपत के मुताबिक बीती एक मई को पिहानी कोतवाली के दो सिपाहियों ने उससे खरबूजे लिए। रुपये मांगने पर गालियां दीं। दो मई को वही दोनों सिपाही फिर से ठेले पर पहुंचे और बिना रुपये दिए खरबूजे ले गए। रुपये मांगने पर फिर से उसे गाली गलौज किया।
विज्ञापन

घटना की शिकायत करने का लखपत का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इसका संज्ञान लेकर पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन शुक्रवार देर रात पिहानी कोतवाली पहुंचे। अपनी मौजूदगी में सीओ हरियावां संतोषक कुमार सिंह से पूरे मामले की जांच कराई। जांच में शिकायत सही मिली तो दोनों सिपाहियों अंकित कुमार और अनुज कुमार को निलंबित कर दिया। दोनों के खिलाफ लखपत की तहरीर पर मारपीट का मामला भी पिहानी कोतवाली में दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


इनसेट
नशे में मिला पुलिस का दीवान, एसपी ने किया निलंबित
पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन ने अतरौली थाने में तैनात दीवान नागेंद्र कुमार को निलंबित कर दिया है। एसपी के मुताबिक एक मई की रात नागेंद्र की ड्यूटी गश्त में थी। इस दौरान शराब के नशे में होने की शिकायत मिली थी। इस पर सीओ संडीला सतेंद्र सिंह को मौके पर भेजकर जांच कराई गई। नागेंद्र का मेडिकल कराया गया, तो नशे में होने की पुष्टि हुई। इस पर नागेंद्र को निलंबित किया गया है। मामले की विस्तृत जांच सीओ बिलग्राम आरपी सिंह को सौंपी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें