फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: दो भाइयों ने सगी बहन के साथ किया दुष्कर्म, जेल भेजे गए

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। रिश्तों को शर्मसार कर देने वाला सनसनीखेज मामला अरवल थाना क्षेत्र के एक गांव में सामने आया है। यहां दो भाइयों ने अपनी सगी बहन के साथ दुष्कर्म किया। दावा तो यहां तक है कि दोनों भाई आए दिन बहन से दुष्कर्म करते थे। मामले के तूल पकड़ने पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया। वहां से दोनों को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

अरवल थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती (20) ने पुलिस को तहरीर दी। बताया कि उसके दो भाई आए दिन उसके साथ दुष्कर्म करते हैं। बीती 18 सितंबर की रात लगभग नौ बजे एक भाई ने उसके साथ दुष्कर्म किया तो युवती ने इसका वीडियो बना लिया। युवती का दावा है कि दोनों भाई कई बार उसके साथ दुष्कर्म कर चुके हैं।
पिछले लगभग एक साल से दोनों भाई उसके साथ जब मन होता है तब दुष्कर्म करते हैं। साथ ही धमकाते हैं कि अगर पुलिस से शिकायत दर्ज कराई तो जान से मार देंगे। सीओ हरपालपुर सतेंद्र सिंह ने बताया कि युवती की तहरीर पर उसके दोनों सगे भाइयों के खिलाफ दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज की गई है। दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है। न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें