फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी में आए दो भाई नदी में डूबे

विज्ञापन
बेटों के शव देख मां सितारा बेगम रो पड़ीं। आसपास मौजूद लोग भी गमजदा हो गए।
विज्ञापन
टोडरपुर/पाली (हरदोई)। मौसेरी बहन की शादी में शामिल होने आए दो भाई सुखेता नदी में डूब गए। दोनों नदी में नहाने गए थे। ग्रामीणों ने दोनों के शव नदी से बाहर निकाले। पाली थाना क्षेत्र के मोहल्ला इमामचौक निवासी चंदू के साढ़ू जकील बेहटागोकुल थाना क्षेत्र के हूसेपुर करमाया गांव में रहते हैं। बुधवार को जकील की बेटी की शादी थी।
विज्ञापन


शादी में शामिल होने चंदू अपने परिवार के साथ हूसेपुर करमाया गया था। दोपहर में बरात आने पर सभी लोग व्यवस्थाएं संभालने में लग गए। इसी दौरान चंदू के बेटे सैफान (8) और गुलफाम (10) जकील के घर के पास से ही निकली सुखेता नदी में नहाने के लिए चले गए। इसी दौरान दोनों भाई नदी में डूब गए।

नदी के किनारे ही खेल रहे शादी में शामिल होने आए अन्य बच्चों ने दोनों को डूबता देख जकील और चंदू के साथ ही अन्य ग्रामीणों को भी सूचना दी। इस पर ग्रामीणों ने नदी में उतरकर दोनों के शवों को बाहर  निकाला, लेकिन तब तक दोनों दम तोड़ चुके थे। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। परिजन बच्चों के शव लेकर पाली चले गए। बेहटा गोकुल थानाध्यक्ष उमेश्वर यादव ने घटना की जानकारी होने से इनकार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें